{"_id":"59777ade4f1c1bd2438b465c","slug":"aged-contractor-sitting-on-fast-for-demand-of-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान की मांग को लेकर वृद्ध ठेकेदार अनशन पर बैठा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान की मांग को लेकर वृद्ध ठेकेदार अनशन पर बैठा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कलक्ट्रेट में अनशन में बैठा ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पूर्ति विभाग से खाद्यान्न के ढुलान का 64 लाख रुपये का भुगतान दिलाए जाने की मांग को लेकर वयोवृद्घ ठेकेदार ने अनशन शुरू कर दिया है। ठेकेदार का कहना है कि जब तक उसका भुगतान नहीं हो जाता, अनशन जारी रखेगा।
विज्ञापन
कपकोट के कर्मी गांव निवासी 86 वर्षीय पान सिंह कर्म्याल ने मंगलवार को जिला पूर्ति विभाग के परिसर में पहुंचकर अनशन शुरू कर दिया। पान सिंह ने कहा कि 1993 से 1999 तक उन्होंने हल्द्वानी से राशन लाकर वाहन, खच्चरों और मजदूरों के माध्यम से बदियाकोट और तराई के गोदामों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
पूर्ति विभाग की ओर से इस ढुलान के लगभग 64 लाख रुपये आज तक उन्हें नहीं दिए गए हैं। भुगतान नहीं होने से वह कर्ज में डूब गए हैं। भुगतान के लिए कई बार विभाग के चक्कर काटने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
पान सिंह का कहना है कि वह न्याय के लिए आखिरी सांस तक अनशन पर बैठेंगे और इस दौरान उन्हें कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बाद में पान सिंह ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ढुलान का भुगतान दिलाए जाने की गुहार लगाई।