फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   After your building is going on in the rented building station

अपना भवन होने के बाद भी किराए के भवन में चल रहा है थाना

Sat, 07 Jan 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 07 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
After your building is going on in the rented building station
कपकोट में किराए के इसी भवन में चल रहा है थाना। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कपकोट में थाना भवन बनने के बाद भी किराए के ही भवन में चल रहा है। किराए के भवन में जगह कम होने से पुलिस कर्मियों को अपने कामकाज निपटाने में कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नव निर्मित भवन का संयुक्त निरीक्षण न होना इसे पुलिस विभाग को हस्तांतरित करने में रोड़ा बना हुआ है। 

बता दें कि कपकोट का थाना भवन गत छह साल से किराए के भवन में चल रहा है। किराए के भवन में जगह कम होने से पुलिस कर्मियों को कई परेेेेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। विभिन्न मामलों के अपराधियों को थाने में बने अस्थाई हवालात में एक रात सुरक्षित रखने में पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। भवनों की कमी के कारण अधिकतर पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को किराए के घरों में रहना पड़ रहा है। फरियादियों को भी इससे दिक्कतें हो रही है। 
विज्ञापन



इसको देखते हुए नगर के कपकोट-उत्तरौड़ा सड़क के छेदी में थाने का नया भवन बनाया गया है।   इस भवन को बने करीब एक साल हो गया है। जो अभी तक पुलिस को हस्तांतरित नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों ने कार्यदायी संस्था आरईएस से नव निर्मित भवन को शीघ्र पुलिस विभाग को हस्तांतरित करने की मांग की है। थानाध्यक्ष एमएम जोशी ने बताया कि भवन का शीघ्र ही संयुक्त निरीक्षण होना है। इसके बाद ही हस्तांतरण की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed