फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   After poisoning wife, ate poison, death

पत्नी से विवाद के बाद जहर खाया, मौत 

Tue, 24 Oct 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दुगनाकुरी (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, दुगनाकुरी (बागेश्वर)। Updated Tue, 24 Oct 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन

तहसील के किड़ई गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। उसका शव घर से चार सौ मीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 

विज्ञापन


रीमा चौकी प्रभारी हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि किड़ई होराली निवासी महेश सिंह चौहान (40) पुत्र कुंजर सिंह चौहान का सोमवार की रात पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद महेश सिंह ने जहर खा लिया। मंगलवार सुबह उसका शव घर से करीब चार सौ मीटर दूर बरामद हुआ। इसकी सूचना ग्राम प्रहरी प्रेम राम ने रीमा पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। चौकी पुलिस के अनुसार विवाद के बाद मृतक की पत्नी भी मंगलवार की सुबह बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। उसे भी घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवक खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed