फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   After confronting entered the Jeep bike kiosks, two injured

बाइक से भिड़ने के बाद खोखे में घुसी जीप, दो घायल

Sat, 20 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sat, 20 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
After confronting entered the Jeep bike kiosks, two injured
बागेश्वर में दुकान के फड़ में घुसी मैक्स - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 कठायतबाड़ा स्थित पीडब्लूडी तिराहे के पास मैक्स जीप और एक बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित जीप चाय के खोखे में घुस गई। इस घटना में व्यापारी तो बाल-बाल बच गया, लेकिन खोखा ध्वस्त हो गया। बाइक सवार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में वन विभाग में कार्यरत प्रयाग दत्त और तारा सिंह बाइक से विभागीय कार्य से बाजार को आ रहे थे। पीडब्लूडी तिराहे में मैक्स जीप संख्या यूके 02-टीए 0761 और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इस दौरान बाइक को बचाने के प्रयास में जीप सामने पान सिंह गढ़िया के चाय के खोखे में घुस गई। इस  हादसे में पान सिंह बाल-बाल बच गया जबकि उसका खोखा ध्वस्त हो गया। इस घटना के बाद पुलिस जीप चालक को थाने ले आई।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में देर शाम तक किसी की ओर से भी तहरीर नहीं दी गई थी। जिस स्थान पर वाहनों की भिड़ंत हुई वह बेहद तीखा मोड़ है। खतरनाक मोड़ पर वाहनों के खड़ा रहने से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed