फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   AE, JE salary denied

ईई, जेई का वेतन रोका

Mon, 08 May 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Mon, 08 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
AE, JE salary denied
गरुड़ के कुलाऊं ग्वालदम मोटर मार्ग में डामरीकरण का सैंपल लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मंगेश घिडिल्याल ने सीमांत गांव कुलाऊं का निरीक्षण किया। कुलाऊं-ग्वालदम मोटर मार्ग में कुछ माह पूर्व हुआ डामरीकरण उखड़ा देख डीएम ने वर्ल्ड बैंक खंड के ईई से सहायक अभियंता और जेई का तत्काल वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने मनरेगा के तहत निर्माणाधीन शौचालयों का काम पूर्ण न पाये जाने पर वीडीओ और रोजगार सहायक को जमकर फटकार लगाई। कहा कि कुलाऊं गांव में विकास कार्य देखने दोबारा आएंगे। कार्यों में सुधार न होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों  के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम ने गांव की चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने राजस्व विभाग से 2013 में आपदा से क्षतिग्रस्त भूमि की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्हाेंने कृषि विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों को समय पर बीज खाद उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कुलाऊं ग्वालदम मोटर मार्ग में गत नवंबर माह में हुआ डामरीकरण उखड़ा पाए जाने पर वर्ल्ड बैंक खंड के ईई से एई और जेई को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के साथ-साथ दोनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। मार्ग में दोबारा डामरीकरण करने को कहा।

उन्होंने मनरेगा के तहत ग्रामीणों को सौ दिन का रोजगार न मिलने पर वीडीओ और रोजगार सेवक को जमकर फटकार लगाई। जॉब कार्ड में प्राप्त रोजगार के दिन अंकित करने को कहा। गांव में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन शौचालयों का कार्य पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जताई और जेई से एक सप्ताह के अंदर शौचालयों का छाया चित्र दिखाने को कहा।

ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ,हरीश गढ़िया पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बचे सिंह ने डीएम को गांव की पेयजल समस्या के संबंध में अवगत कराया। चालीस साल पुरानी पेयजल योजना जगह- जगह पर क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।


ग्रामीणों ने तल्ली कुलाऊं में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का आग्रह किया। भ्रमण के दौरान जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, खंड विकास अधिकारी गोविंद सिंह बोरा, तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed