फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Admission in SOS Bheemtal

लापता गाइड के बच्चों को जिला प्रशासन ने भेजा एसओएस भीमताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Admission in SOS Bheemtal
सुंदरढूंगा ट्रैक पर लापता हुए गाइड खिलाफ सिंह के बच्चे। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सुंदरढूंगा ग्लेशियर में लापता हुए गाइड खिलाफ सिंह के तीनों बच्चों खष्टी, गोलू और ज्योति को जिला प्रशासन ने एसओएस भीमताल भेज दिया है। कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और डीएम विनीत कुमार ने बच्चों को जिला कार्यालय से रवाना किया। पिता के लापता होने और मां के पूर्व में निधन हो जाने से बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा गए थे। जिला प्रशासन की पहल पर अब बच्चे अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

वाछम गांव के जैंकुनी तोक निवासी गाइड खिलाफ सिंह बंगाली ट्रैकरों को लेकर सुंदरढूंगा ग्लेशियर गए थे। यहां बर्फीले तूफान की चपेट में आने से ट्रैकरों की मौत हो गई और गाइड लापता हो गया था। गाइड की पत्नी का वर्ष 2014 में निधन हो गया था। माता और पिता के नहीं रहने से खिलाफ के तीनों बच्चे खष्टी, गोलू और ज्योति के पालन-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई थी। गाइड के बड़े भाई आनंद सिंह ने जिला प्रशासन के सामने बच्चों की परवरिश की चिंता जाहिर की थी। इसका समाधान करते हुए डीएम ने बच्चों को एसओएस भेजने की प्रक्रिया शुरू करवाई।
विज्ञापन

शनिवार को बच्चों को रवाना करते हुए डीएम ने कहा कि भीमताल में बच्चों के रहने, भोजन, शिक्षा का बेहतर प्रबंध होगा। विधायक भौर्याल ने बच्चों ने मन लगाकर पढ़ाई करने और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सफल नागरिक बनने को कहा। उन्होंने मामले का त्वरित निदान करने के लिए डीएम और जिला प्रशासन के प्रयास की सराहना भी की। वहां पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, एसपी अमित श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed