फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ADM tests the arrangements for Kovid Hospital

एडीएम ने कोविड अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
ADM tests the arrangements for Kovid Hospital
बागेश्वर में कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल करते एडीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और संक्रमितों के बेहतर उपचार के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने कोविड अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं। मरीजों के बेहतर इलाज के साथ उनके रहन-सहन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बना कर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने जिला अस्पताल के पास बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड अस्पताल में तैनात स्टॉफ से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में संक्रमितों के लिए उचित खान-पान, साफ-सफाई रखने, रोजाना सैनिटाइजेशन करने, पर्याप्त दवाएं, बायोमेडिकल वेस्ट का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर और स्टॉफ को सतर्कता के साथ काम करने को कहा। सुरक्षा में लगे कर्मिकों से मुस्तैदी के साथ कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

कोविड चिकित्सालय में तैनात डॉ. नसीम ने बताया कि अस्पताल में कोरोना रोगियों के लिए 26 बेड लगाए गए हैं। वर्तमान में 12 कोरोना संक्रमितों का उपचार यहां चल रहा है। रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण और निगरानी के लिए तीन डॉक्टर सहित 17 लोगों का स्टॉफ तैनात किया गया है। इनकी रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाती है। इसके अलावा अस्पताल में स्वच्छता और सैनिटाजेशन निरंतर चलता है। दिन में तीन बार साफ-सफाई और सुबह-शाम सैनिटाजेशन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed