फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Adequate posts should be given to reserves in government service recruitment.

Bageshwar News: सरकारी सेवा की भर्ती में आरक्षितों को दिए जाएं पर्याप्त पद

Sat, 24 Feb 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 24 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Adequate posts should be given to reserves in government service recruitment.
बागेश्वर में विधायक को ज्ञापन देते एससी-एसटी ​शिक्षक एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संवाद
एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने विधायक के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर। एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने सरकारी सेवाओं में आरक्षित वर्ग के पद कम किए जाने पर नाराजगी जताई है। विधायक पार्वती दास के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय टम्टा ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बीते कुछ वर्षो में सरकारी सेवाओं की सीधी भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापनों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए पदों का आंवटन संविधान की ओर से निर्धारित कोटे के अनुसार नहीं किया जा रहा है। आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी सेवाओं में अवसर धीरे-धीरे समाप्त करने का प्रयास चल रहा है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग, आबकारी विभाग, उत्तराखंड राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा, राजस्व उप निरीक्षक व लेखपाल, पर्यावरण पर्यवेक्षक समेत राज्य सिविल अधीनस्थ सेवा की भर्ती के लिए जारी विज्ञापनों में आरक्षित वर्ग को प्रदान किए गए न्यूनतम पद इसका उदाहरण हैं। उन्होंने विज्ञापनों की शासकीय स्तर से जांच करने, विभागीय पदोन्नति वाले पदों में भी रोस्टर निर्धारित करते कर पदोन्नति करने की मांग की है। वहां महामंत्री महेंद्र प्रकाश, सुधीर कुमार टम्टा, विवेकानंद टम्टा, गोविंद प्रसाद आगरी, नवीन त्रिकोटी, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed