फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Action will be taken against doctors who are absent for a long time: Dr. Tamta

लंबे समय से गैरहाजिर चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई : डाॅ. टम्टा

Thu, 11 Sep 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against doctors who are absent for a long time: Dr. Tamta
बागेश्वर। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बृहस्पतिवार को यहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिले से नदारद चिकित्सकों के जल्द कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महानिदेशक डॉ. टम्टा ने सीएमओ कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास ने बैजनाथ सीएचसी को उपजिला चिकित्सालय बनाने, काफलीगैर पीएचसी का टाइप बी में उच्चीकरण करने, जिला अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए ईको और कैथलैब मशीन स्थापित करने, खोली में 170 बेड की क्षमता वाले जिला अस्पताल का निर्माण कराने और जिले के लिए नियुक्त 13 चिकित्सकों को शीघ्र तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने जिले में संचालित 108 सेवा के वाहनों की स्थिति में सुधार करने, अस्पताल के वार्ड में हो रहे पानी के रिसाव को रोकने और अस्पताल में लिफ्ट लगाए जाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी के सुझावों का समाधान के लिए सभी बिंदुओं को शासन स्तर पर रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed