{"_id":"5856c2c84f1c1b5361c05f60","slug":"acting-on-the-instructions-of-the-doctor-absent-from-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से नदारद डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से नदारद डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में तैनात बालरोग विशेषज्ञ चंद्रशेखर भट्ट के लंबे समय से अनुपस्थित रहने के मामले को डीएम मंगेश घिल्डियाल ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने सीएमओ से डॉक्टर के अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट तत्काल देने और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने सीएससी बैजनाथ के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपस्थिति पंजिका देखी। पंजिका में बालरोग विशेषज्ञ के लंबे समय से हस्ताक्षर नहीं पाए गए। डीएम ने सीएमओ से डॉक्टर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने कहा कि अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का वेतन आहरण करने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने सीएमओ को निर्देश देकर कहा कि अस्पताल का कोई भी डॉक्टर और कर्मचारी भविष्य में अवकाश पर जाएगा तो उसकी लिखित सूचना वह अस्पताल के प्रभारी को देगा। रात्रि ड्यूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने बैजनाथ अस्पताल में बंद पड़ी एक्सरे मशीन भी देखी। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ सेवा करने को राजी नहीं है तो वह अपना त्याग पत्र विभाग के उच्चाधिकारियों को दें।