फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Achieve 100% target in schemes: Pandey

योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें: पांडेय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Achieve 100% target in schemes: Pandey
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते मंत्री अरविंद पांडे। संवाद न् - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विद्यालयी शिक्षा और जिले केे प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना समिति और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए धरातल पर कार्य करने को कहा। दैवीय आपदा के नुकसान का अधिकाधिक लोगों को मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री पांडेय ने जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित और विधायक निधि के योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने को कहा। उन्होंने जिला योजना में शत प्रतिशत धनराशि व्यय करने वाले विभागों की सराहना की। धनराशि खर्च नहीं कर पाने वालों को जल्द व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जिला योजना के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। दैवीय आपदा के सदुपयोग के लिए समिति का गठन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजना में 39 करोड़ 69 लाख के सापेक्ष पूर्ण धनराशि व्यय की जा चुकी है। राज्य योजना में 93.93 प्रतिशत, केंद्र पोषित में 94.97 प्रतिशत और बाह्य सहायतित में भी शत प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, बलवंत सिंह भौर्याल, जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, गोविंद सिंह दानू, एसपी अमित श्रीवास्तव, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
सरकारी स्कूलों में भरोसा जगाने का प्रयास करें शिक्षक
बागेश्वर। प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा के दौरान शिक्षकों से मनोयोग और मजबूत इच्छा शक्ति से कार्य करते हुए सरकारी विद्यालयों के प्रति बच्चों और अभिभावकों का भरोसा जगाने को कहा। कहा कि शिक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने संबद्ध किए गए शिक्षकों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी ने बताया कि तीनों विकास खंडों से कुल छह अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से पांच स्कूलों को मान्यता मिल गई है, एक पर कार्यवाही चल रही है।

डीएम की टीम कर रही बेहतर कार्य
बागेश्वर। जिले के प्रभारी मंत्री पांडेय ने युवा डीएम विनीत कुमार और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की। कहा कि जिले में पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहा है। उद्यान विभाग की मदद से बेमौसमी सब्जी उत्पादन और बाल विकास की ओर से लिंगानुपात बेहतर करने के लिए उम्दा कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed