{"_id":"573df41f4f1c1b1225ac6ff6","slug":"accused-of-the-attack-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 19 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व उप निरीक्षक नंदीगांव ने बोहाला गांव के एक ग्रामीण पर प्राण घातक हमला करने के एक आरोपी को दबोच लिया है। पटवारी ने आरोपी को बृहस्पतिवार को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने पत्रावली का अध्ययन करने के बाद आरोपी को 14 दिन के रिमांड पर अल्मोड़ा जेल भेजने के निर्देश दिए। इस घटना में राजस्व पुलिस को चार आरोपियों की और तलाश है।
मालूम हो कि गत 16 मई की रात बोहाला गांव के पनौला तोक निवासी गोपाल राम , गोकुल राम , पनी राम , पप्पू राम और अन्नू राम ने गांव के हरक सिंह पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर मरणासन्न हालत में वहीं फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित की पत्नी कमला देवी ने राजस्व पुलिस नंदीगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस ने मामले के नामजद पनी राम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृहस्पतिवार को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर पटवारी ने आरोपी को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पटवारी ने बताया कि अन्य चार आरोपियों को शीघ्र दबोच लिया जाएगा।