{"_id":"60c4f6718ebc3ef795758b96","slug":"accident-by-old-pole-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4275116136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में बिजली के कई क्षतिग्रस्त पोल दे रहे हादसे को आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में बिजली के कई क्षतिग्रस्त पोल दे रहे हादसे को आमंत्रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में क्षतिग्रस्त बिजली के कई पोल गिरने के कगार पर हैं। यह हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। कई बार बताने के बावजूद क्षतिग्रस्त पोलों को नहीं हटाया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को जिले के रवाईखाल में बिजली का पोल गिरने से बीएसएनएल के जेई पंकज फर्स्वाण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उक्त बिजली का पोल जड़ में जंग लगने से कमजोर हो गया था।
जिला मुख्यालय के व्यस्ततम चौक बाजार में पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक के पास बिजली का पोल में जग लगने से लगातार खोखला होता जा रहा है। करीब एक वर्ष से पोल खतरे का सबब बना है।
विज्ञापन
जिले के मौउडियार ग्राम पंचायत के पारखेत में वर्ष 2018 से बिजली का एक पोल गिरने की कगार पर है। टेड़े हो गए पोल को नहीं बदला जा रहा है। पोल एक काफी टेड़ा हो गया है।
गांव के लोग इस मामले को विभागीय अधिकारियों के साथ ही डीएम के सामने उठा चुके हैं। यूपीसीएल के अधिकारी पोल बदलने की बात करते हैं लेकिन पोल बदला नहीं जाता।
इसी कारण बृहस्पतिवार जैसे हादसे की पुनरावृत्ति हो सकती है। रवाईखाल हादसे में बीएसएनएल के युवा जेई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।
चौक बाजार में जंग लगे पोल का निरीक्षण कराया जाएगा। हर जर्जर पोल को बदलने की कार्यवाही की जाएगी।
- भास्कर पांडेय, ईई यूपीसीएल, बागेश्वर।