फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Accept new workers Congressman: Rawat

नए कार्यकर्ताओं को स्वीकारें कांग्रेसी :रावत

Thu, 11 Jun 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Thu, 11 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accept new workers Congressman: Rawat

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां लोनिवि विश्राम गृह में कार्यकर्ताआें की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी में गतिशीलता जारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्र्ताओं को युवाओं का मार्ग दर्शन करते हुए उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। मुख्य मंत्री ने प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए निष्ठावान और अच्छी छवि वालों को जोड़ा जाना चाहिए। खासकर महिलाआें कार्यकर्ताओं का अभाव दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाआें को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी और बुजुर्गों को भी नई पीढ़ी को स्वीकार करना होगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आज हर कांग्रेसी नेता बनना चाहता है, लेकिन पहले उसे उसे कार्यकर्ता बनकर लोगों की सेवा करनी होगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के कमजोर संगठन के कारण सरकार की उपलब्धियां प्रचारित नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नकारात्मक प्रचार के बावजूद चार धाम यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा को लेकर लोगों का भय खत्म हो गया है। उन्होंने भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि मिशन 2017 की सफलता के लिए कार्यकर्ताआें को तैयार रहना होगा। उन्होंने सदस्यता अभियान में गति लाने की सलाह दी। संचालन राजेंद्र टंगड़िया ने किया। संजय साह जगाती ने सीएम को प्रतीक चिन्हें भेेंट किया।


इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, राम प्रसाद टम्टा, गोपाल दत्त भट्ट, मोहन पाठक ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण, रेखा खेतवाल, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, लोकमणी पाठक, नरेंद्र खेतवाल कुंती परिहार, महेश कांडपाल, दर्शन कठायत, गोविंद कठायत, विनेाद पाठक, भुवन पाठक, राजेंद्र राठौर, शारदा परिहार, इंद्र सिंह परिहार , दलीप खेतवाल, रणजीत बोरा, किसन कठायत, वीरेंद्र नगरकोटी, सूरज जोशी, सुरेश खेतवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed