{"_id":"5b995590867a557fa900229d","slug":"accelerate-development-work-officer-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी: टम्टा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक करते केंद्रीय मंत्री टम्टा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने केंद्र पोषित योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट में निगरानी समिति की बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा योजना से गरीबों व मजदूरों का कल्याण हो रहा है। इस योजना में आवंटित राशि का शत प्रतिशत खर्च करना अधिकारी सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री सिंचाई कृषि योजना, उज्ज्वला योजना तथा सर्व शिक्षा अभियान योजनाओं के द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी तथा गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु तथा सीडीओ एसएसएस पांगती ने जिले में चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन दास व बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, भरत फर्स्वाण तथा मनोहर राम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
मनरेगा में मात्र 25 फीसदी खर्च
बागेश्वर। मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना में महज 25 फीसदी राशि ही खर्च कर पाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने आश्चर्य व्यक्त किया। केंद्रीय राज्यमंत्री से शिकायत करते हुए बैठक में कहा कि अधिकारी ऐसी योजनाओं को हल्के रूप में ले रहे हैं जिन पर गांव का गरीब, मजदूर व किसान आश्रित है। ऐसी योजनाएं ही पहाड़ से पलायन रोकने में कारगर हैं। अजय टम्टा ने अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने को कहा।