फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ABVP protested against Mehbuba Mufti

अभाविप ने महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
ABVP protested against Mehbuba Mufti
बागेश्वर में महबूबा मुफ्ती का पुतला जलाते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। धारा 370 और कश्मीर के झंडे को लेकर की गई बयानबाजी से अभाविप कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र दानू ने कहा कि कश्मीर की पूर्व सीएम ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है। उन पर राष्ट्रविरोधी गतिविधि को लेकर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी मानसिकता के कारण ही कश्मीर में आतंकी गतिविधियां होती हैं। धारा 370 हटने के बाद से कश्मीर के नेता लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। देश के खिलाफ बोलने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में नगर मंत्री आशीष कुमार, नगर अध्यक्ष मुकेश दानू, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, जिला संगठन मंत्री शिवम पांडेय, कविता, प्राची, पूजा, उमा, भुवन गढ़िया, सुमित कालाकोटी, आकाश कुमार, भूपेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed