{"_id":"5a85c19a4f1c1ba3268ba506","slug":"abvp-agitated-on-increasing-the-fee-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी पाठ्यक्रम शुल्क में बढ़ोत्तरी से एबीवीपी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी पाठ्यक्रम शुल्क में बढ़ोत्तरी से एबीवीपी नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
डीएम के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजते अभाविप कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचडी पाठ्यक्रम शुल्क में चार गुना की बढ़ोत्तरी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नाराजगी है। परिषद कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री से शुल्क बढ़ोत्तरी के फैसले को वापस लेने की मांग की है। बढ़ा हुआ शुल्क वापस नहीं लेने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। इसमें शुल्क बढ़ोत्तरी का विरोध करते हुए कहा कि पहले पीएचडी के पाठ्यक्रम का शुल्क 500 रुपया था। अब यह शुल्क दो हजार रुपये कर दिया गया है। शुल्क बढ़ोत्तरी से पीएचडी में प्रवेश लेने वाले शोधार्थियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा।
परिषद ने शीघ्र इस फैसले को वापस लेने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में प्रांत सह मंत्री आदर्श कठायत, जिला संयोजक दीपक गस्याल, सह संयोजक राजू दानू, सुरेंद्र नेगी, विभाग संयोजक हरीश, नगर मंत्री अंकित, भावेश, योगेश जोशी, प्रदीप तिवारी, योगेश परिहार आदि शामिल थे।