{"_id":"58629d504f1c1b8940eec88d","slug":"absent-from-training-sought-clarification-from-the-authorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जो भी जानकारी दी गई है उसे अच्छी तरह समझ कर अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह बात जिला निर्वाचन एवं जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जोनल, सेक्टर, पीठासीन, नोडल व प्रभारी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कही। डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं करने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विकास खंड सभागार में आदर्श आचार संहिता के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष रूप से संपादित करने के लिए आयोग के निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य है। सभी जोनल, सेक्टर, पीठासीन, नोडल तथा प्रभारी अधिकारी उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सत्यनिष्ठा के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होंने बूथों में पेयजल, विद्युत तथा रैंप निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं से आचार संहिता लागू होने से पूर्व टैंडर प्रक्रिया पूर्ण करने और जिन योजनाओं के टेंडर हो चुके हैं, उनमें कार्य शुरू करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम है आगे भी प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे। प्रशिक्षण में एडीएम एसएस जंगपांगी, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी एमवी सिंह, एसडीएम श्याम सिंह राणा, रिंकू बिष्ट, रवींद्र बिष्ट, एनएस नगन्याल सहित समस्त जोनल, सेक्टर, नोडल एवं प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।