फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Aapada in Bageshwar

तेज बारिश के दौरान काफलीकमेड़ा में भूस्खलन से कई मकान क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Aapada in Bageshwar
बागेश्वर। बरसात से पहले की बारिश ने ही आपदा की दृष्टि से संवेदनशील कपकोट विकासखंड में तबाही मचानी शुरू कर दी है। कपकोट के काफलीकमेड़ा में पहाड़ी दरकने से दो मकानों को नुकसान हुआ है। खेतों में मलबा पट गया है। सोशल मीडिया में पहाड़ी दरकने और मकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार तड़के लगातार पांच घंटे तक बारिश हुई थी। मलबा आने से शनिवार को सात सड़कों में यातायात बाधित रहा। शनिवार तड़के करीब तीन बजे से आठ बजे तक लगातार बारिश हुई। बारिश के दौरान काफलीकमेड़ा गांव में पहाड़ी दरक गई।
विज्ञापन

भूस्खलन से दान सिंह पुत्र शेर सिंह और चामू सिंह पुत्र शेर सिंह के मकानों को क्षति पहुंची है। खेत मलबे से पट गए हैं। एक वाहन के भी भूस्खलन की चपेट में आने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार ने काफलीकमेड़ा गांव में भूस्खलन की पुष्टि की। कहा कि सूचना के बाद राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना कर दी है।
कपकोट से काफलीकमेड़ा जाने के लिए 25 किमी का सफर वाहन से और पांच किमी का सफर पैदल करना पड़ता है। शाम को तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि टीम अभी नहीं लौटी है।
टीम के लौटने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी। उन्होंने बताया कि मलबा आने से बंद सड़कों में यातायात बहाल कर दिया है। बारिश के कारण सरयू, गोमती के साथ ही खीरगंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

साढ़े आठ घंटे बाधित रही कपकोट क्षेत्र की बिजली
बागेश्वर। शनिवार को बारिश के दौरान कपकोट शिवालय के बिजली की लाइन में पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कपकोट बैंड, पुलबाजार, पोथिग, कपकोट गांव, कपकोट बाजार, कन्यूटी, चीराबगड़ आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडेय ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लाइन की मरम्मत कर बिजली बहाल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed