फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   AAP workers protested against the government with cylinder in bageshwar

सिलिंडर लेकर सरकार के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
AAP workers protested against the government with cylinder in bageshwar
बागेश्वर में महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंकते आप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसबीआई तिराहे पर सरकार का पुतला भी दहन किया।
विज्ञापन

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली भाजपा के राज में महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। सरकार की लचर व्यवस्था के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। सरकार मनमाने ढंग से महंगाई बढ़ा रही है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोग परेशानी में दिन गुजारने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

महंगाई के साथ-साथ देश में बेरोजगारी का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। सरकारी संपत्तियों को बचा जा रहा है, युवाओं के पास रोजगार के साधन नहीं है। सरकार समस्याओं को लेकर अनजान बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार का विरोध करते रहेगी। इस मौके पर किशन विश्वकर्मा, बसंत टम्टा, योगेश असवाल, पूरन आर्या, गोपाल नेगी, दिनेश कुमार, दीपक तिवारी, महिपाल मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed