फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   aaj se uttaraayanee kautik laagirau sarayoo ka bagad ma

बागेश्वर में आठ दिनी उत्तरायणी कौतिक का आगाज आज से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
aaj se uttaraayanee kautik laagirau sarayoo ka bagad ma
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के लिए तैयार तोरण द्वार। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरयू बगड़ में आज बटि उत्तरायणी कौतिक शुरू हैजाल। पुर बागनाथ नगरी येलिजी सजबेर तैयार हैगो। मेले के लिए नगर में कई स्थानों पर तोरणद्वार बनाए गए हैं। मेले का उद्घाटन मंगलवार को दिन में दो बजे मुख्य अतिथि पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज करेंगे।
विज्ञापन

बागेश्वर मेला परिसर में धारचूला, नेपाल, मुरादाबाद, हाथरस, लुधियाना, जौनपुर, हल्द्वानी समेत तमाम क्षेत्रों के व्यवसायी यहां पहुंच चुके हैं और दुकानें भी सज गई हैं। सरयू बगड़, भोटिया पड़ाव, जिला पंचायत परिसर, नुमाईशखेत, दुग बाजार, चौक बाजार, नुमाईशगली, गोमती बगड़, सूरजकुंड आदि क्षेत्रों में दुकानें लगी हैं। मेले को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता है। नगर में गोमती पुल, भराडी टैक्सी स्टैंड, कांडा रोड, स्टेशन रोड आदि तोरणद्वार बनाए गए हैं। विधायक चंदन राम दास की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, सांसद अजय टम्टा, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल होंगे।
विज्ञापन

-
खुशी के गीतों पर झूमेंगे दर्शक
बागेश्वर। उत्तरायणी कौतिक में 14 जनवरी को रात्रि नौ से सुबह साढ़े चार बजे तक कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध लोक गायिका खुशी जोशी दिगारी कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा गगन ग्रोवर, अमित चुग भी अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आज होने वाले कार्यक्रम
सुबह 11 बजे : तहसील परिसर से नुमाईशखेत मैदान तक सांस्कृतिक झांकी निकलेगी।
अपराह्न दो बजे : मुख्य अतिथि का आगमन
अपराह्न 2:05 बजे : मुख्य प्रवेश द्वार में उत्तरायणी कौतिक का उद्घाटन
अपराह्न 2:10 बजे : विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन
अपराह्न 2:30 बजे : मुख्य मंच में दीप प्रज्ज्वलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ, मेला समिति की
ओर से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन
अपराह्न 2:50 बजे : पालिकाध्यक्ष द्वारा अभिनंदन पत्र, प्रतीक चिन्ह भेंट किए जाएंगे।
अपराह्न 3:00 बजे : मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का संबोधन
शाम सात बजे से 8:30 बजे : भजन संध्या
रात्रि नौ बजे से : बैर, भगनौल, झोडा, चांचरी, चौक बाजार में
-
फूलों से सजा बागनाथ मंदिर
बागेश्वर। बाबा बागनाथ के मंदिर के मुख्य गेट समेत मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। मंदिर सजाने में पत्ता विक्टोरिया, सीलवर रौल, गेंदा आदि के फूल इस्तेमाल किए गए हैं। बागनाथ मंदिर में पूजा करने वालों की भीड़ शुरू होने लग गई है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
---
उत्तरायणी मेले में आयुष्मान कार्ड बनेंगे
बागेश्वर। 14 से 21 जनवरी तक नुमाइशखेत में आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के स्टॉल संख्या 44 में अटल आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस रावत ने बताया कि अटल आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 30 रुपये प्रति कार्ड लिया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पूर्व में बनाए गए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड आदि दस्तावेजों की मूल प्रति लानी होगी। संवाद
--
पर्यटन मंत्री महाराज आज जिले के भ्रमण पर
बागेश्वर। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, जलागम प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वह 14 जनवरी को जीआईसी बिलखेत हैलीपैड सतपुली से 12 बजे प्रस्थान कर 12:50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद वह उत्तरायणी मेले के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। ढाई बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर से जीआईसी बिल्खेत हैलीपैड सतपुली के लिए प्रस्थान करेंगे। संवाद

-
बागनाथ मंदिर की अखंड ज्योति जलेगी लखनऊ में
बागेश्वर। श्रद्धालुओं की बागनाथ मंदिर में अटूट आस्था है। प्रवासी लोग भी यहां मंदिर के दर्शन करने आते हैं। सोमवार को लखनऊ से दो लोग बागेश्वर पहुंचे थे। वह बागनाथ मंदिर से अखंड दीपक लेकर लखनऊ को रवाना हुए। लखनऊ में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासी लोग उत्तरायणी मेला आयोजित करते हैं। बागनाथ मंदिर से जलती दीपक ज्योति ले जाकर लखनऊ में उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया जाता है। सोमवार को नवीन चंद्र जोशी और भास्कर जोशी लखनऊ से पहुंचे थे। वह बागनाथ मंदिर से दीपक ज्योति लेकर लखनऊ को रवाना हुए। बागनाथ मंदिर के पुजारी और संरक्षक रतन सिंह रावल ने उन्हें दीपक ज्योति प्रदान की। इस मौके पर नंदन सिंह रावल, चंद्रशेखर जोशी, बाला दत्त तिवारी, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed