फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A young man died due to electric shock while laying the roof of a house

Bageshwar News: मकान की छत डालते समय युवक की करंट लगने से मौत

Sun, 07 Sep 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 07 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock while laying the roof of a house
बागेश्वर के जिला अस्पताल में मजदूर की मौत के बाद हंगामा करते परिजन। संवाद
बागेश्वर। मंडलसेरा वार्ड में एक मकान का लिंटर डालते समय एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन युवक की मौत का कारण करंट बता रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार भी प्रथम दृष्टया करंट लगने का मामला है। परिजनों ने मुआवजे के लिए अस्पताल में हंगामा किया। बाद में ठेकेदार ने मदद का आश्वासन पर दिया जिस पर वह शांत हुए। इस मामले में यूपीसीएल के अधिकारियों ने करंट लगने की घटना से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के परिजन किशोर कुमार ने बताया कि रविवार को मंडलसेरा उत्तर वार्ड के भनार तोक में जगदीश प्रसाद का लिंटर डाला जा रहा था। भनार तोक के सुंदर राम (40) भी वहां काम कर रहे थे। इसी दौरान वह सीढ़ी लेकर जा रहा था। इसी समय मकान के पास से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गया और करंट लगने से सुंदर राम छिटककर गिर गया।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉ. साक्षी ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुंदर की चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। वह परिवार का इकलौते कमाने वाला था जिससे परिजनों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और ऊर्जा निगम के कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करने वाले सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने का अंदेशा है। यूपीसीएल के ईई मो. अफजाल का कहना है युवक की मौत करंट लगने से नहीं हुई है। सूचना पर कर्मचारी मौके पर गए थे जहां उन्हें करंट लगने जैसा मामला नहीं मिला। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामले का पता चलेगा।

एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर मामले की जांच की जा रही है।


परिजनों ने मांगा मुआवजा, ठेकेदार के आश्वासन पर हुए शांत
युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और क्षेत्रवासियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मुआवजे की मांग के लिए हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि मौत का कारण करंट लगना है। यूपीसीएल को मुआवजा देना चाहिए। काफी देर तक परिजन हंगामा करते रहे। सभासद कैलाश आर्या ने ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की है। बाद में ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर मदद का आश्वासन दिया। निर्माणाधीन मकान मालिक ने भी मदद करने की बात कही जिस पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed