{"_id":"592da4be4f1c1bb349bdbf49","slug":"a-student-of-bageshwar-and-three-students-in-the-merit-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर की एक छात्रा और तीन छात्र मेरिट सूची में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर की एक छात्रा और तीन छात्र मेरिट सूची में
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 30 May 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
विजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के हाइस्कूल और इंटर में बागेश्वर जिले की एक छात्रा व तीन छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाया है। मेरिट में आने वाले चारों छात्र-छात्रा विवेकानंद विद्या मंदिर के हैं।
विज्ञापन
हाइस्कूल में विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के छात्र विजय सिंह मेहता ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान बनाया है। विजय सिंह का लक्ष्य सेना में भर्ती होकर देश सेवा का है। विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी कपकोट के छात्र सुभम जोशी ने 94.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की मेरिट सूची में 18 वां स्थान प्राप्त किया। सुभम का सपना आईएएस बनने का है। इंटरमीडिएट में विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र दीपक पंत ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
दीपक आर्मी में अधिकारी बनना चाहते हैं। जबकि इसी स्कूल की छात्रा प्रियंका दानू ने 92.80 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया है। प्रियंका की योजना अब दिल्ली यूनीवर्सिटी से बीएससी करने की है।
विज्ञापन