फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A pick-up pickle overturned on the road, 24 injured

यात्रियों से भरी पिकअप सड़क पर पलटी, 24 घायल

Sat, 17 Nov 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 17 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
A pick-up pickle overturned on the road, 24 injured
कपकोट के दूरस्थ रातिरकेटी में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर रातिरकेटी-मल्खाडुगर्चा के बीच यात्रियों से खचाखच भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में वाहन सवार 24 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। देर शाम घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पिकअप सवार सभी लोग रातिरकेटी के अलखनाथ मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए गोगिना से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। 

यह दुर्घटना शनिवार शाम चार बजे रातिरकेटी-गोगिना ग्रामीण सड़क मार्ग पर हुई। गोगिना से रातिरकेटी वापस लौट रही रातिरकेटी ग्रामीणों की पिकअप मयाणी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। वाहन में चालक समेत 24 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर घायल यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। राह से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों और यात्रियों ने पिकअप में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद ज्यादा चोटिल घायलों को अलग-अलग वाहनों से अस्पताल भेजा गया।  
विज्ञापन


दुर्घटना में तीन यात्रियों को गंभीर चोट आई है। उन्हें देर शाम घटनास्थल से 75 किमी दूर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इनमें लक्ष्मण सिंह, भूपाल सिंह, कुंवर सिंह शामिल हैं। जबकि 21 यात्री आंशिक चोटिल हुए हैं। ग्राम प्रधान कुंदन सिंह ने बताया कि ग्रामीण मंदिर में आयोजन की तैयारी के सिलसिले में गोगिना से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। तभी यह अप्रिय हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटना की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ओवरलोडिंग रही दुर्घटना की बड़ी वजह 
बागेश्वर। प्रारंभिक जांच में ही ओवरलोडिंग दुर्घटना की बड़ी वजह के रूप में सामने आई है। वाहन में निर्धारित क्षमता से तीन गुना अधिक सवार थे। इससे वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अनुसार वाहन चालक समेत आठ सवारियों में पास है। इसके बावजूद वाहन में 24 लोग सवार थे। इसे देखते हुए ओवरलोडिंग को दुर्घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है। इस मामले में डीएम का कहना है कि दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। ब्यूरो  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed