{"_id":"2fc5255cb642ee2a7414f08412bdb8f6","slug":"a-magisterial-inquiry-launched-wagonr-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैगनआर दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैगनआर दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
कांडा की परगना मजिस्ट्रेट रेखा कोहली ने 20 अक्तूबर की सुबह नौ बजे हुई कार दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। इस घटना में कांडे कन्याल चकबखतिया में सड़क पर आए बैल को बचाने के प्रयास में टिटोली से कांडा पड़ाव की ओर आ रही वैगनआर कार नंबर यूके 02/7620 क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
जिससे टिटोली निवासी कार चालक मोहित सिंह, उसकी माता कमला रौतेला, नारायण सिंह घायल हो गए थे। परगना मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में जिस किसी को लिखित, मौखिक साक्ष्य देना हो वह 15 दिन के भीतर उनके कार्यालय में आकर दे सकता है।
विज्ञापन