फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A fleet of nine oxygen-rich ambulances ready for the infected

संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन युक्त नौ एंबुलेंस का बेड़ा तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
A fleet of nine oxygen-rich ambulances ready for the infected
बागेश्वर। जिले में कोरोना के मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत प्रशासन ने कोविड मरीजों को अस्पताल में नौ ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस का बेड़ा तैयार किया है।
विज्ञापन

विधायक चंदन राम दास, डीएम विनीत कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने शनिवार को जिला अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस के बेड़े का शुभारंभ किया। डीएम ने बताया कि इनमें से बागेश्वर, गरुड़ और कांडा में दो-दो और कपकोट में तीन एंबुलेंसों का संचालन किया जाएगा। अन्य 10 एंबुलेंस भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैनात हैं, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन

एकीकृत ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस में कार्य करने वाले चिकित्सकीय अधिकारी और कर्मचारी के लिए पीपीई किट, सैनिटाइजर की पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। इस दौरान एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, सीएमएस डॉ. लक्ष्मण सिंह बृजवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर 24 घंटे करें संपर्क
बागेश्वर। यह एंबुलेंस योजना 24 घंटे सुचारु रहेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। जहां मरीज किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर संपर्क कर सकते हैं। एकीकृत ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस सेवा की मदद लेने के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 05963-221822 पर संपर्क किया जा सकता है। कोविड मरीज किसी भी प्रकार की सहायता या समस्या के निदान के लिए डीसीएससी मोबाइल नंबर 7302565762 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed