फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A firecracker market will be set up on the banks of Saryu

सरयू के तट पर लगेगा पटाखों का बाजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
A firecracker market will be set up on the banks of Saryu
बागेश्वर में दिवाली की तैयारी के लिए व्यापारियों और फायर पुलिस के साथ बैठक करते एसडीएम राकेश तिव? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दिवाली पर आतिशबाजी की दुकानें सरयू नदी के घाट और भोटिया पड़ाव में सजेंगी। प्रत्येक दुकान के बीच एक-एक मीटर की दूरी रखनी होगी। आतिशबाजी की दुकान के पास गैस किट, एक बाल्टी पानी, रेता रखना होगा। एसडीएम राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन, पुलिस, व्यवसायियों की कलक्ट्रेट में हुई बैठक में सर्वसहमति से तय हुआ कि दिवाली पर इस बार भी सरयू नदी के घाट और भोटिया पड़ाव में आतिशबाजी की दुकानें सजेंगी। एसडीएम तिवारी ने बताया कि आतिशबाजी बेचने के लिए लाइसेंस जरूरी है। बगैर लाइसेंस के आतिशबाजी बेचने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी सहयोग मांगा गया। बैठक में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर महामंत्री देव अधिकारी, राजेंद्र सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अगले साल नुमाइशखेत में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें
बागेश्वर। अगले साल आतिशबाजी की दुकानें नुमाइशखेत में लगायी जाएंगी। नगर में आमतौर पर आतिशबाजी की दुकान सरयू घाट और भोटिया पड़ाव में लगती है। यह जगह महफूज नहीं है। इस स्थान पर काफी भीड़ रहती है। साथ ही यहा फायर बिग्रेड का वाहन भी नहीं आ सकता है। आतिशबाजी की दुकानों में आग लगने पर भगदड़ मचने पर हादसे की आशंका रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से अगले साल से आतिशबाजी की दुकानें नुमाइशखेत में लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed