फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A fire on the field fire spread to the forest

खेत की आग जंगल में फैलने पर एक गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
। खेत की  झाड़ियों की बेकाबू आग सिटोली के जंगल में  फैलने से वन विभाग के बैजनाथ रेंज के कंपार्ट संख्या 8 का जंगल जलने से वन विभाग के हाथ पांव फूल गए। वन विभाग ने जंगल में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। चार हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद वन विभाग ने आरोपी को छोड़ दिया। 

बैजनाथ रेंज के रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि गोपाल सिंह पुत्र नर सिंह ने सोमवार को अपने खेत में फैली झाड़ियों को जलाने आग लगाई थी। झाड़ियों पर लगी आग बैजनाथ रेंज के कंपार्ट संख्या 8 में फैल गई। जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही वन रेंजर श्याम  सिंह करायत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।  रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि जंगल में लगी आग बुझाने के बाद जंगल में आग लगने के कारणों का पता लगाया। गहन पूछताछ करने के बाद उन्होेंने ने गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।  विभाग ने चार हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद आरोपी को छोड़ दिया। रेंजर ने बताया कि जंगलों में आग लगाते भविष्य में कोई व्यक्ति नजर आया तो उसे किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से  वनों को आग से बचाने में सहयोग देने की अपील की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed