फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A dilapidated electric pole is tilted, inviting an accident.

Bageshwar News: जर्जर बिजली का पोल झुका, दे रहा दुर्घटना को दावत

Sun, 14 Dec 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
A dilapidated electric pole is tilted, inviting an accident.
बागेश्वर। नगर क्षेत्र के पिंडारी रोड पर पंत पार्क के समीप स्थित एक जीर्ण-शीर्ण और गला हुआ बिजली का पोल किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। रविवार रात एक अज्ञात ट्रक से संचार कंपनी के केबल को खींचने के कारण यह पोल लगभग 25 डिग्री एक ओर झुक गया है। जिससे आसपास के निवासियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

पोल की नींव पूरी तरह से गल चुकी है और वह अत्यंत कमजोर स्थिति में है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जरा सी तेज हवा या किसी छोटी सी टक्कर से भी यह पोल टूटकर गिर सकता है। यह भारी भरकम पोल गिरा तो न केवल विद्युत आपूर्ति बाधित होगी बल्कि सड़क से गुजर रहे राहगीरों या वाहनों को गंभीर क्षति पहुंच सकती है। क्षेत्र के निवासियों ने जनहित में इस खतरनाक विद्युत पोल को तत्काल बदलने की मांग की है। ऊर्जा निगम के एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि नगर में इन दिनों जर्जर हो चुके बिजली के पोलों को बदलने का कार्य चल रहा है। आगामी दिनों में जर्जर पोल को बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed