{"_id":"114-92165","slug":"Bageshwar-92165-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन जारी रहा उक्रांद कार्यकर्ताओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन जारी रहा उक्रांद कार्यकर्ताओं का धरना
Bageshwar
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ कार्यक्रम के तहत उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित पंचेश्वर बांध का विरोध किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय दलों पर उत्तराखंड के हितों से खिलवाड़ का आरोप लगाया।
तहसील प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा कभी भी राज्य के हितैषी नहीं रहे। राज्य निर्माण के 14 साल बाद भी विकास, रोजगार, कृषि की ठोस नीति नहीं बन सकी हैं। दोनों दलों को जनसरोकारों का पता नहीं है। सरकार को विकास की बजाए लालबत्तियों की चिंता अधिक है जबकि सही सोच रखने से ही राज्य का विकास होगा। वक्ताओं ने लोगों से राष्ट्रीय दलों के झांसे में न आने की अपील की। धरना, प्रदर्शन में पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, भुवन कांडपाल, हीराबल्लभ भट्ट, नरेंद्र बघरी, दिनेश भट्ट, विशन टंगड़िया, मदन सिंह, हीराबल्लभ पांडे, विशन सिंह भंडारी, दिनेश बिष्ट, रुद्र सिंह धामी आदि थे।