{"_id":"114-90284","slug":"Bageshwar-90284-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण
Bageshwar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयोें में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। चिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र गंगवार ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां बांटी। डा. गंगवार ने कर्मी तोली में पढ़ रहे तीन बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। प्रा पाठशाला कल्थी, तोली, बैड़ा, खाईबगड़, राउमावि तिलाड़ी, चचई और राइंका कपकोट में भी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। टीम में डा. फैरी फरहत, फार्मेसिस्ट विपिन चंद्र पांडे, पिंकी पाटनी और और प्रकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन