{"_id":"114-90113","slug":"Bageshwar-90113-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने किया योजनाओं का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने किया योजनाओं का निरीक्षण
Bageshwar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जिलाधिकारी बीएस मनराल ने ब्लाक के मेलाडुंगरी गांव में निर्मित योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले की अन्य ग्राम पंचायतों से ग्राम प्रधान मेलाडुंगरी की तरह विकास कार्य करने को कहा।
जिलाधिकारी ने मेलाडुंगरी ग्राम पंचायत में एससीपी, राज्य वित्त, 13वें वित्त और मनरेगा के तहत निर्मित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान बलवंत सिंह भंडारी ने निर्माण कार्य में गांव के लोगों को ही रोजगार दिया है। उन्होंने ग्राम प्रधान से ग्राम पंचायत को आदर्श गांव बनाने को कहा। डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। ग्राम प्रधान ने बताया कि निर्मल भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत में स्वजल की मदद से शौचालयों का निर्माण किया गया है। डीएम ने स्वजल के परियोजना प्रबंधक से गांव को निर्मल गांव पुरस्कार के लिए चयनित करने को कहा। डीएम ने ग्राम प्रधान से जलागम की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ग्राम पंचायत के अभिलेखों का निरीक्षण करेंगे। जन्म-मृत्यु का पंजीयन अभिलेखों में न पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। इस दौरान डीआरडीए के अवर अभियंता सुशील कुमार के अलावा जलागम, भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।