फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर को मिलेगा शुद्ध पानी

बागेश्वर को मिलेगा शुद्ध पानी

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। सरयू और गोमती के संगम पर बसे बागेश्वर शहर को शुद्ध पानी देने के लिए अब जलसंस्थान पौने तीन करोड़ का फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाने जा रहा है। हालांकि सालभर पर्याप्त पानी मिलना इस शहर में बड़ी चुनौती है, लेकिन इससे भी बड़ी समस्या है दूषित पानी की। जिसका अब जाकर समाधान निकाला गया है। शासन स्तर से फिल्ट्रेशन सिस्टम को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

नगर में जनसंख्या और पेयजल की उपलब्धता के बीच असंतुलन हर साल बढ़ रहा है। क्योंकि किसी भी योजना की क्षमता नहीं बढ़ी है। नगर की अधिकतर आबादी सरयू के किनारे बसी है, लेकिन फिर भी लोगों की प्यास नहीं बुझ पाती। कठायत बाड़ा पेयजल के साथ ही सरयू से जलकल योजना बनी है। इसके अलावा गांवों के लिए बनी आधा दर्जन ग्रेविटी योजनाओं का भी कुछ पानी बागेश्वर नगर को सप्लाई किया जाता है। जल संस्थान के अनुसार नगर की आबादी को रोजाना 30 लाख लीटर पेयजल की जरूरत है, लेकिन 15 लाख लीटर उपलब्धता है। यही कारण है कि नगर के किसी न किसी हिस्से में पेयजल की किल्लत सालभर बनी रहती है। नगरवासियों को मिल रहा यह पानी भी साफ नहीं।
विज्ञापन

40 साल पुरानी जलकल योजना की फिल्ट्रेशन व्यवस्था फेल हो चुकी है। कठायतबाड़ा योजना के पानी के साथ जलकल योजना के पानी को मिलाकर एकसाथ बांटा जाता है। जिससे पानी प्रदूषित होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव मिश्र का कहना है कि अभी नगर के अधिकतर हिस्सों में पेयजल की किल्लत रहती है और गुणवत्ता की भी समस्या है। फिल्ट्रेशन सिस्टम लगने से कम से कम साफ पानी मिल सकेगा। निर्माण के लिए वर्क आर्डर आना शेष है। पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed