{"_id":"114-89863","slug":"Bageshwar-89863-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग ने मनाया डाक सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग ने मनाया डाक सप्ताह
Bageshwar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डाक विभाग के डाक सप्ताह कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। नगर के मुख्य डाकघर में राजकीय उर्दू मीडियम प्राथमिक विद्यालय नुमाइशखेत के छात्र-छात्राओं का दल पहुंचा। उप डाकपाल केआर चुनेरा ने छात्र-छात्राओं को डाक विभाग के कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विभाग के डाक सप्ताह कार्यक्रम के तहत बच्चों को कापी, पेंसिल, चाकलेट आदि बांटे। इस दौरान प्रधानाध्यापिका पारवती देवी और अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन