फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नुमाईशखेत, चौरासी और ठाकुरद्वारा में पानी का संकट

नुमाईशखेत, चौरासी और ठाकुरद्वारा में पानी का संकट

Sun, 21 Sep 2014 05:33 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Sun, 21 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाईशखेत, चौरासी और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पानी की सप्लाई नियमित नहीं हो रही है। नलों में पानी नहीं आने पर लोग सरयू का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इससे पेट संबंधी बीमारियां हो रही हैं। लोगों का कहना है कि जल संस्थान में शिकायत करने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई है। नुमाईशखेत, चौरासी और ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कुछ इलाकों में पानी दूसरे दिन तो कुछ में सप्ताह में एक दिन ही आ रहा है। लोगों का कहना है कि नदी का प्रदूषित पानी पीने से पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव मिश्र ने बताया कि पानी की नियमित आपूर्ति के लिए संबंधित जेई को निर्देशित किया गया है। फील्ड कर्मियोें को भी सप्लाई में सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ती जनसंख्या के अनुसार नगर की पंपिंग योजना की स्टोरेज कैपेसिटी कम है। पुरानी पंपिंग योजना का पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। ठाकुरद्वारा निवासी गोविंद सिंह बाफिला का कहना है कि पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। बरसात में तक समस्या गंभीर बनी हुई है। पिछले दिनों रामधारा का दूषित पानी पीने के कारण डेढ़ दर्जन से भी अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए थे। नुमाईशखेत निवासी रुद्र सिंह धामी कहते हैं कि नलोें में नियमित पानी नहीं रहा है। पानी नहीं आने पर मजबूरन नदियों का पानी पीना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी सप्लाई में सुधार नहीं हुआ है। भीलेश्वर वार्ड की पूर्व सभासद गीता उपाध्याय बताती हैं कि सप्ताह में मुश्किल से दो दिन ही पानी आ रहा है पानी वह भी गंदा। जल संस्थान में शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। चौरासी वार्ड की जीवंती कांडपाल का कहना है कि नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। पानी नहीं आने से सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही है। सुबह घर के काम छोड़कर पानी लाना पड़ रहा है। भीलेश्वर वार्ड की जया जोशी ने कहती हैं कि जल संस्थान में शिकायत करने के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही है। वह पानी श्री नौला से ला रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed