{"_id":"114-69475","slug":"Bageshwar-69475-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कार्यों में सक्रियता से भाग लें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कार्यों में सक्रियता से भाग लें युवा
Bageshwar
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में चौंरा में स्व. हरिमोहन सिंह गड़िया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा दुग नाकुरी मंडल के अध्यक्ष महेश कालाकोटी ने किया। उन्होंने सामाजिक कार्यों में युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खुल्दोड़ी और खुनोली के बीच खेला गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश कालाकोटी ने खिलाड़ियों और अन्य लोगों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने युवाओं की सरकारी नौकरी की आयु सीमा 40 से घटाकर 35 साल कर दी है। पूर्व की भाजपा सरकार ने आयु सीमा बढ़ाई थी। भाजपा प्रदेश सरकार के इस फैसले का विरोध करेगी। इस मौके पर कुंदन सिंह धपोला, जीवन सिंह रौतेला, मनोज धपोला, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री भगवती धपोला, लाल सिंह धपोला, गुमान डसीला, महेश धपोला आदि उपस्थित थे।