{"_id":"114-69426","slug":"Bageshwar-69426-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजना के पुनर्गठन को खर्च होंगे पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजना के पुनर्गठन को खर्च होंगे पांच करोड़
Bageshwar
Updated Thu, 26 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पांच सालों से बंद पड़ी सरयू पेयजल योजना का पुनर्गठन करने के लिए सरकार ने पांच करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं। मार्च तक काम शुरू होने की उम्मीद है। विधायक चंदनराम दास और जल निगम के अधिशासी अभियंता ने योजना के हैड का निरीक्षण किया।
नगर की यह पेयजल योजना सरयू के श्रोत पर पिंडारी रोड के समीप से बनी है। पुरानी होने के कारण योजना पांच साल से बंद पड़ी थी। नागरिक इसे ठीक करने की मांग कर रहे थे। विधायक चंदनराम दास ने बताया कि इस योजना को चालू कराने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से पांच करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए हैं। मार्च तक पुनर्गठन का काम शुरू हो जाएगा। इधर विधायक दास और जल निगम के अधिशासी अभियंता संजीव मिश्र ने योजना के हैड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि योजना के पुनर्गठन को सर्वे और आगणन पहले ही तैयार हो चुके हैं। इस मौके पर सहायक अभियंता अभिषेक वर्मा, ललित कुमार आदि भी थे।