{"_id":"114-69348","slug":"Bageshwar-69348-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम हाउस में गंदगी पर बिफरे सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम हाउस में गंदगी पर बिफरे सीएमओ
Bageshwar
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीएस गर्ब्याल ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पोस्टमार्टम हाउस में फैली गंदगी को देख नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस को शीघ्र गंदगी हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्डों और कक्षों को भी देखा। साथ ही, अस्पताल में मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी पूछी।
मंगलवार को सीएमओ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम हाउस में फैली गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई और सीएमएस डा. आरएस सीपाल को गंदगी हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर गंदगी नहीं हटाई गई तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया और किचन को साफ रखने के निर्देश दिए।