{"_id":"114-69346","slug":"Bageshwar-69346-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित सड़कों पर मिलेंगे वाहन परमिट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित सड़कों पर मिलेंगे वाहन परमिट
Bageshwar
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिलाधिकारी बीएस मनराल ने लोनिवि और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक में सड़क और परिवहन सेवाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा की। उन्होंने सड़कों को दुरुस्त करने और तैयार हो चुकी सड़कों पर वाहन का संचालन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य समय पर होना चाहिए। सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण के कार्यों में भी तेजी लाई जानी चाहिए। उन्होंने पुलों के अधूरे कामों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को शीघ्र प्रगति का ब्यौरा मुहैया कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तैयार हो चुकी सड़कों पर वाहन संचालन की स्थिति को लेकर भी चर्चा की। सहायक परिवहन अधिकारी डीसी पांडेय ने बताया कि नवनिर्मित सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। कुछ नई बसों को परमिट जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी मांग होने पर नियमानुसार परमिट दिए जाएंगे। बैठक में लोनिवि के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार, कपकोट खंड के अधिशासी अभियंता सीएस नेगी, एडीबी के पीएस वृजवाल, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी आदि उपस्थित थे।