{"_id":"114-69345","slug":"Bageshwar-69345-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ फरवरी तक तैयार हो जाएंगी वोटर लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ फरवरी तक तैयार हो जाएंगी वोटर लिस्ट
Bageshwar
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। निर्वाचक नामावलियाें के पुनरीक्षण के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर समयबद्ध कार्यक्रम तय किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी बीएस मनराल ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन किया जा रहा है। एक जनवरी तक 18 साल की आयु पूरी कर रहे युवाओं को मतदाता बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर से पांच जनवरी तक पुनर्गठन के आधार पर ड्राफ्ट तैयार किए जाएंगे। छह जनवरी से 15 जनवरी तक प्रकाशन, दावे और निस्तारण की कार्रवाई होगी। 19 जनवरी तक आपत्तियों की जांच होगी। 20 जनवरी तक पूरक सूचियाें की तैयारी और आठ फरवरी तक इनका प्रकाशन हो जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार नवगठित और इनसे प्रभावित ग्राम सभाओं को लेकर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। अब परिसीमन का विवरण प्रकाशित किया जा रहा है।
विज्ञापन