फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अवैध कटान पर काटनी होगी जेल की सजा

अवैध कटान पर काटनी होगी जेल की सजा

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रभागीय वनाधिकारी डीएस मीणा ने कहा कि अवैध लकड़ी कटान पर जेल की हवा खानी पड़ेगी। उन्होेेंने गश्ती दल को रात को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

श्री मीणा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि उन्होंने लकड़ी की अवैध तस्करी रोकने के लिए फरवरी में गश्ती दल का गठन किया है। जिसका असर अब दिखने लगा है। दल ने 15 मई को एक पिकप से 15 तख्ते बरामद किए। इसके अलावा 17 मई को ग्राम चुराड़ी में एक व्यक्ति ने अपने मकान के लिंटर के लिए अवैध पेड़ों का कटान किया। मुखबिर की सूचना पर गश्ती दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को धर दबोचा। उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। दल ने अप्रैल में गुलदार की खाल के साथ थराली निवासी एक युवक को भी पकड़ा। उन्होंने कहा कि अवैध पातन, अतिक्रमण, अवैध शिकार और जंगलों को आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान जारी रहेगा। इधर पर्यावरण प्रेमियों और स्वयं सेवी संस्थाओं ने विभाग की इस पहल पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed