{"_id":"114-44918","slug":"Bageshwar-44918-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय, राहुल, वैशाली और सुमित अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनय, राहुल, वैशाली और सुमित अव्वल
Bageshwar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत यहां आयोजित बाल मेले का आज रंगारंग समापन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विनय, राहुल, वैशाली, विक्रम तथा सुमित प्रथम स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि संकुल शिक्षा अधिकारी विनोद लाल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
न्याय पंचायत अमसरकोट में आयोजित मेले में 18 प्राथमिक तथा सात जूनियर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रावि फल्याटी के विनय जोशी, भाषण में अमतोड़ा के राहुल सिंह, निबंध लेखन में नरगोल की वैशाली, पोस्टर में लेटी के विक्रम सिंह, ग्रीटिंग कार्ड निर्माण में अमतौड़ा के सुमित कुमार, सांस्कृतिक कार्यक्रम में राप्रावि धारी प्रथम स्थान पर रहा। इसी तरह जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान में लेटी की कविता, भाषण में नैल कत्यूर के दीपक सिंह, निबंध में अमसरकोट के जीवन सिंह, पोस्टर प्रतियोगिता में अमतौड़ा के विवेक कुमार, ग्रीटिंग निर्माण में राइंका डोबा की प्रीति टम्टा, तात्कालिक भाषण में लेटी की कविता टंगड़िया, बाल शोध में राजूहा अमसरकोट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजूहा अमतौड़ा प्रथम स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि श्री लाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक ललित मोहन जोशी ने किया।