फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   गणित और अंग्रेजी शिक्षण में मूलभूत सुधार की जरूरत : शील

गणित और अंग्रेजी शिक्षण में मूलभूत सुधार की जरूरत : शील

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। उच्च प्राथमिक शिक्षकों की यहां आयोजित कार्यशाला आज चौथे दिन भी जारी रही। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एससीआरटी के अपर निदेशक संतोष कुमार शील ने कहा कि सरकारी विद्यालयों की साख को बनाए रखने के लिए गणित और अंग्रेजी विषय के शिक्षण में सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए यह कार्यशाला महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जिला संसाधन केंद्र में श्री शील ने कहा कि जिले के मिनी डायट को पूर्ण डायट की स्वीकृति मिल गई है। आगामी सत्र में यह पूर्ण रूप से अस्तित्व में आ जाएगा। डायट के प्राचार्य श्याम लाल आर्य ने मिनी डायट में चल रही क्रियाकलापों की जानकारी दी। प्रशिक्षण प्रभारी डा. विमल किशोर थपलियाल ने कार्यशाला के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। संदर्भदाताओं ने कार्यशाला की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डा. आलोक पांडे, कैलाश प्रकाश चंदोला तथा भरत मिश्रा ने गणित के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। होमवर्क, कक्षा कार्य सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। नियोजन प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता केवलानंद कांडपाल ने कार्यशाला में टीएनए के माध्यम से गणित की अवधारणा, प्रक्रिया तथा रुचिपूर्ण बनाने पर चर्चा की। इस मौके पर विनीता फोनिया, कमला परिहार, संदीप जोशी, कैलाश चंद्र सनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed