फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   स्टाफ की कमी से जूझ रहा कांडा का पोस्ट आफिस

स्टाफ की कमी से जूझ रहा कांडा का पोस्ट आफिस

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कांडा/ बागेश्वर। कांडा का पोस्ट आफिस इन दिनों स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। स्टाफ नहीं होने से ब्रांच में रजिस्ट्री, आरडी तथा सेविंग काउंटर पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इसके अलावा संचालित 11 ब्रांचों का कार्य भी प्रभावित हो गया है। ऐसे में लोगों को कैसे डाक समय पर मिलेगी यह प्रश्न सोचनीय बना हुआ है।
विज्ञापन

ब्रिटिशकाल में स्थापित कांडा का पोस्ट आफिस इन दिनों स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। यहां स्वीकृत चार पदों के सापेक्ष सिर्फ एक कर्मचारी तैनात है। ब्रांच सिर्फ पोस्ट मास्टर के भरोसे है। तीन बाबुओं में से दो अन्यत्र स्थानांतरित हो गए हैं जबकि एक बीमार होने के कारण लंबे समय से छुट्टी पर हैं। क्षेत्र का मुख्य डाककर होने से इसके अंतर्गत धपोलासेरा, मंतोली, जेठांई, सानिउडियार, देवल बिछराल, कपूरी, सिमकुना, रावतसेरा, खातीगांव सहित 11 ब्रांच संचालित होते हैं। इन ब्रांचों का कार्य भी स्टाफ की कमी के कारण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कैसे लोगों की आरडी समय पर जमा होगी। कैसे लोग अपना धन सेविंग खाते में डालेंगे तथा कैसे समय पर डाक बंटेगी यह समस्या बनी हुई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र नगरकोटी, हीरा सिंह कर्म्याल, सुंदर सिंह गड़िया, बंशीधर कांडपाल, महेश पंत, महिपाल सिंह, मेहरवान सिंह धपोला आदि ने शीघ्र कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। यहां तैनात पोस्ट मास्टर एससी मर्तोलिया का कहना है कि उन्होंने प्रधान कार्यालय अल्मोड़ा को स्थिति से अवगत कराया हुआ है। प्रधान कार्यालय के मुख्य डाक अधीक्षक एलआर आर्या का कहना है बीमार कर्मचारी के स्थान पर एक दो दिन में तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed