{"_id":"114-44342","slug":"Bageshwar-44342-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण घातक हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण घातक हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार
Bageshwar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी/ बागेश्वर। थाना पुलिस ने गत दिनाें भराड़ी में होटल स्वामी पर प्राण घातक हमला करके फरार चल रहे दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
सात नवंबर की रात करीब साढ़े सात बजे तीन युवकों ने भराड़ी में हेमंत ऐठानी के होटल में खाना खाया। पैसा मांगने पर खुकरी निकाल ली और उन पर वार कर दिया। जिससे उनके सिर तथा हाथ में चोटें आई हैं। हेमंत ने थाने में योगेश खेतवाल उर्फ रिंकू खेतवाल, योगेश गोस्वामी तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हेमंत की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी। आज थानाध्यक्ष केएस रावत के नेतृत्व में निकली टीम ने योगेश गोस्वामी निवासी मानीखेत बागेश्वर तथा योगेश खेतवाल ऊर्फ रिंकू खेतवाल निवासी घिरौली बागेश्वर को भराड़ी स्टेंड में धर दबोचा। दोनों को आईपीसी की धारा 307/ 34 के तहत गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष श्री रावत ने बताया कि तीसरा आरोपी रामू अभी फरार चल रहा है। शीघ्र उसकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी।