{"_id":"114-44068","slug":"Bageshwar-44068-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता प्रतिपक्ष को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता प्रतिपक्ष को सौंपा ज्ञापन
Bageshwar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत। नियमितीकरण सहित तमाम समस्याओं को लेकर स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के संविदा प्रवक्ताओं का शिष्टमंडल आज विधायक नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट और पूर्व विधायक करन माहरा से मिला। श्री भट्ट ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा से दूरभाष पर वार्ता की और समस्याओं के शीघ्र समाधान करने को कहा। पूर्व विधायक करन माहरा ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि वह अपने स्तर से समस्याओं को शासन के सम्मुख रखेंगे। केंद्रीय नेताओं से भी इस संबंध में वार्ता की जाएगी। शिष्टमंडल में डा. मनोज कुमार पंत, डा. बीबी भट्ट, डा. डीके चंदोला, डा. मंजू पनेरू, डा. अंजना भट्ट, डा. अभिमन्यु कुमार, डा. डीएस नेगी, डा. किरन लता, डा. नमिता मिश्रा, डा. हरीश जोशी, डा. बरखा रौतेला, डा. हेमलता जोशी, डा. संतोष कुमार, डा. हरीश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन