फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शराब पर रोक लगाओ, पानी उपलब्ध कराओ

शराब पर रोक लगाओ, पानी उपलब्ध कराओ

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। महिला जागृति मंच की यहां हुई बैठक में नगर क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध कराने और शराब पर रोक लगाने की मांग की गई। महिलाओं ने इन समस्याओं को लेकर 14 मई को जुलूस प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

तहसील मार्ग के एक विद्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गर्मी निरंतर बढ़ रही है। ऐसे वक्त में पानी की अधिक खपत होती है। किंतु पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में लोगों को एक सप्ताह से पानी नहीं मिल रहा है। बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान हैं। दो नदियों के संगम पर होने के बावजूद ठोस व्यवस्था के अभाव में किल्लत बढ़ती जा रही है। महिलाओं ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत जरूरत की अनदेखी हो रही है और शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है। बैठक में तय हुआ कि 14 मई को शराब और पेयजल समस्या को लेकर जुलूस प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्षता अध्यक्ष नीमा दफौटी और संचालन जानकी पंत ने किया। बैठक में दुर्गा अस्वाल, हीरा नेगी, दीपा कांडपाल, शांति खेतवाल, गीता पांडे, गीता मिश्रा, मंजू मिश्रा, भगवती देवी, सरस्वती डालाकोटी, भावना लोहनी, नीरा रौतेला, हेमा जोशी, कमला जोशी, कमला कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed