फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सुप्रीम कोर्ट के जज ग्लेशियर की यात्रा पर

सुप्रीम कोर्ट के जज ग्लेशियर की यात्रा पर

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिल आर दबे आज यहां से कफनी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा को रवाना हो गए हैं। उनके साथ चार महिलाओं सहित पांच अन्य लोग भी हैं। न्यायमूर्ति दबे आज लोहारखेत कैंप में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार न्यायमूर्ति अनिल आर दबे आज दोपहर बाद जिला मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ इस अभियान पर एक पुरूष तथा चार महिला सदस्य भी हैं। बागेश्वर में एसडीएम श्रीश कुमार ने दल का स्वागत किया। यहां अल्प विश्राम के बाद यह दल कपकोट पहुंचा। कपकोट के एसडीएम फींचा राम चौहान ने उनकी अगवानी की। वाहन द्वारा अभियान दल के सदस्य सायंकाल लोहारखेत स्थित कैंप पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार वह न्यायमूर्ति तथा उनके साथी सदस्य कुल दस दिन की कफनी ग्लेश्यिर यात्रा पर निकले हैं। लोहारखेत से पैदल अभियान शुरू होता है। यह दल धाकुड़ी, खाती, द्वाली के बाद कफली ग्लेशियर जाएगा और 23 मई को दिल्ली रवाना होगा। न्यायमूर्ति दबे के इस कार्यक्रम के मद्दे नजर प्रशासन ने स्वागत और सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। उनके आगमन से पूर्व नैनीताल से कुमंविनि के साहसिक यात्रा प्रबंधक गिरधर मनराल तथा बागेश्वर से वरिष्ठ ट्रैक प्रभारी जानकी गड़िया ने रूट और पड़ावों की तैयारियों का जायजा लिया। लोहारखेत में वहां के ट्रैक प्रभारी इंद्र सिंह बिष्ट, वनक्षेत्राधिकारी तथा प्रशासन के प्रतिनिधियों ने अगवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed