फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   9948 families got water under Water Life Mission

जल जीवन मिशन के तहत 9948 परिवारों को मिला पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
9948 families got water under Water Life Mission
9948 families got water under Water Life Mission
बागेश्वर। जल जीवन मिशन के तहत जिले के 9948 परिवारों को पानी मिल गया है। मिशन के तहत अन्य चयनित परिवारों को को पेयजल संयोजन उपलब्ध कराने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार ने मंगलवार को जल मिशन के तहत बनाई जा रही कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर मिशन का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके जरिए हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने ईई पेयजल निगम सीपीएस गंगवार और जल संस्थान के ईई एमके टम्टा को 10 नवंबर तक डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने अवगत कराया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 9948 परिवारों को स्वच्छ पेयजल संयोजन उपलब्ध करा दिए गए हैं। जल निगम ने 6930 और जल संस्थान ने 3018 घरों को स्वच्छ पेयजल संयोजन उपलब्ध कराए हैं। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, डीएफओ बीएस शाही, वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed