{"_id":"5c1e7f07bdec2256c822af9f","slug":"91545502471-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोगियों का गांव में ही इलाज करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोगियों का गांव में ही इलाज करेगी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जनपद को क्षय रोग से मुक्त कराने के लिए एक्टिव कैश फाइंडिंग (सक्रिय रोगी खोजो अभियान) के अंतर्गत नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने अभियान दल के सदस्यों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल के सदस्य क्षय रोग पीड़ित मरीजों का गांव में ही इलाज करेंगे।
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि कहा कि विभाग के इस अभियान के बाद उम्मीद है कि 2024 तक जनपद क्षय रोग मुक्त हो सकेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेसी मंडल ने बताया कि अभियान के तहत बिलौना न्याय पंचायत के सात गांवों को चुना है। इस अभियान दल में आशा कार्यकत्रियों एवं विभाग द्वारा चयनित टीम लीडर सुपरवाइजर के माध्यम से घर-घर जा कर क्षय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को चिह्नित कर इलाज किया जाएगा। योजना में बिलौना, मेहनरबूंगा, गढ़ियागॉव, सैंज, कफलखेत, मजियाखेत, बडे़त, तुनेरा, नदीगॉव को शामिल किया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एनएस टोलिया ने बताया कि वर्तमान समय में जनपद में 316 व्यक्ति क्षय रोग से पीड़ित हैं जिनमें 18 एमडीआर के रोगी हैं। अंत में स्व. डॉ अजय बिष्ट के निधन पर दुख व्यक्त जताया गया। ब्यूरो